राष्ट्रीय सरना धर्मसम्मेलन में 28 को जुटेंगे आदिवासी
रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति के आह्वान पर मंगलवार को बैठक हुई। आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष के आवासीय परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 जून को राष्ट्रीय सरना धर्म सम्मेलन होगा। इसमें कई राज्यों से सरना धर्मांवलंबी शामिल होंगे। झारखंड सरकार के टीएसी सदस्य नारायण उरांव ने कहा कि सम्मेलन राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान के तहत किया जा जा रहा है। मौके पर सोमनाथ उरांव, लक्ष्मण तिर्की, ललिता मुंडा पाहन, प्यारी उरांव, बुधुवा उरांव, गुडू उरांव, शनि मुंडा, कुलदीप उरांव, लाली कच्छप, जोशफिना उरांव, अनिल भगत, शनि उरांव, एतवा उरांव सहित कई उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.