लखनऊ, मार्च 24 -- राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में वेदांत भारत एवं आरएमएलआईएमएस के संयुक्त तत्वावधान में रामायण के संदर्भ में अंतर्विषयी अनुसंधान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए विद्वानों एवं वक्ताओं ने विभिन्न समसामयिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख विषयों में युवा पीढ़ी का संस्कृति से पुनः जुड़ाव, रामायण से नेतृत्व के पाठ आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कौशल जी (प्रांत प्रचारक, अवध प्रांत) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ. सीएम सिंह, निदेशक आरएमएलआईएमएस ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रबंधन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. विक्रम सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

हिंदी हि...