चंदौली, मार्च 13 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत स्तर पर बेहतर विकास कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए चकिया की दो महिला ग्राम प्रधानों को दिल्ली में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को सम्मानित किया गया। केंद्रीय पंचायत मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दोनों महिला प्रधानों को सम्मानित किया।पंचायती राज मंत्रालय, दिल्ली में भारत सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से चयनित 135 महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने पंचायत स्तर पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं। चकिया विकास खंड के सिकंदरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सीमा गुप्ता और उतरौत ग्राम पंचायत की प्रधान कंचन सिंह मौर्य को राष्ट्रीय महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों ...