अलीगढ़, मार्च 8 -- अलीगढ़। दिल्ली में 11 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में अलीगढ़ की दो महिला प्रधान शामिल होंगी। गांव में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर इनका चयन किया गया है। टप्पल के भरतपुर की नीलम देवी व खैर के अरनी की एकता कुशवाहा को राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा। गांव में कराए गए विकास कार्यों का वीडियो व फोटो उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। टप्पल का भरतपुर गांव कई अहम कार्यों में आगे रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की टीमों को यहां पर ही भ्रमण कराया जाता है। उप्र से 135 महिला प्रधानों को शामिल किया जाएगा। जिसमें अलीगढ़ की दो महिला प्रधान चयनित की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.