राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी में जुटी किसान महासभा
चतरा, जुलाई 11 -- चतरा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान महासभा की झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को चतरा के प्रजापति भवन में आयोजित हुई।
बैठक की तैयारियां बैठक में 20 और 21 सितंबर को जालंधर (पंजाब) में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में झारखंड से 100 प्रतिनिधियों के शामिल होने का निर्णय लिया गया। साथ ही राज्यभर में एक लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया जाएगा। वहीं 5 से 10 सितंबर तक पूरे झारखंड में किसान रथ यात्रा एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
किसानों के मुद्दे इस अभियान के माध्यम से कॉरपोरेट लूट, भूमि अधिग्रहण और किसानों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.