राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में वेदवती देवी विद्या मंदिर की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में खुर्जा के वेदवती देवी विद्या मंदिर की छात्राओं ने अपने हुनर का अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पहले संस्कृत गायन में शानदार प्रस्तुति दी, जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके बाद हिंदी गायन में भी विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति देकर सभी की सराहना प्राप्त की और उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यालयों की शाखाओं से प्रांत स्तर पर चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया था। वेदवती देवी विद्या मंदिर की ओर से खुशी चैधरी, उन्नति चैधरी, परी, दिव्या, क्षमा, कशिश और यशी चौधरी ने समूह गान में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में मिथिला अकादमी तृतीय तबले पर महेश और हारम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.