बोकारो, सितम्बर 28 -- भारत विकास परिषद की ओर से केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-4 में आयोजित राष्ट्रीय समूहगान हिन्दी व संस्कृत गायन तथा लोकगीत प्रतियोगिता में मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल बोकारो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने हिन्दी गीत भारत वंदेमातरम्-जय भारत वंदेमातरम्, संस्कृत गीत जय भारत भारती व लोकगीत तोहरे भरोसे ब्रह्म बाबा की प्रस्तुति से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। परिषद की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी व सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य अमर प्रसाद व उप-प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिलास्तरी...