प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित शंकर लाल मेमोरियल सभागार में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सात विद्यालयों के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने समूह में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। प्रतियोगिता में विशाल शाखा के तहत प्रतापगढ़ के बीएसएस एकेडेमी को प्रथम, लक्ष्य शाखा के ज्वाला देवी इंटर कॉलेज गंगापुरी को द्वितीय और प्रयाग शाखा के जगत तारन इंटर कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. अंकिता चतुर्वेदी, डॉ. आकांक्षा पाल और डॉ. नम्रता देब रहीं। मुख्य अतिथि राजा मानसिंह तोमर संगीत विवि पूर्व कुलपति डॉ. स्वतंत्र बाला शर्मा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रद्धा अग्रवाल और निशा जायसवाल ने विजयी टीम को पुरस्कृत...