राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में केवीएम पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- हल्द्वानी ,संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन यूनिवर्सल कन्वेंट स्कूल, आरटीओ रोड में किया गया। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत में समूहगान की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, क्षेत्रीय वित्त सचिव आरके गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार पाला मेहता, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज और प्रदीप बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.