गाजीपुर, अप्रैल 13 -- खानपुर (गाजीपुर)। बिहार के राजगीर स्टेडियम में 1 से 12 अप्रैल तक आयोजित 16वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश छात्र टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में यूपी ने एमपी एकेडमी को 5-2 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत में गाजीपुर के करमपुर गांव के सात खिलाड़ियों सुनील पाल, शिवम यादव, राघवेंद्र चौहान, प्रदीप यादव, नीतीश यादव, रोमित पाल और प्रहलाद राजभर का अहम योगदान रहा। सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। मेघबरन सिंह स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाइनल में नीतीश यादव और प्रहलाद राजभर ने एक-एक गोल कर टीम की जीत पक्की की। कोच इंद्रदेव राजभर के अनुसार, नीतीश को दो बार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.