रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए झारखंड टीम के गठन को लेकर रविवार को ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित हुआ। ट्रायल में सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर सहित कई जिलों से 180 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। हॉकी झारखंड की देखरेख में चयन प्रक्रिया के बाद महिला वर्ग से 30 और पुरुष वर्ग से 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए 18 मार्च से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18-18 खिलाड़ियों को अंतिम झारखंड टीम में शामिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। महिला वर्ग की प्रतियोगिता 1 अप्रैल से रांची में और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 1 अप...