राष्ट्रीय सब-जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में अंशिका का चयन
लोहरदगा, अगस्त 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड की होनहार तैराक अंशिका महली का चयन झारखंड की 15 सदस्यीय सब-जूनियर स्विमिंग टीम में हुआ है। टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्विमिंग स्टेडियम में छह से नौ अगस्त तक आयोजित 42वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है। अंशिका ने हाल ही में 24 से 26 जुलाई तक रांची के होटवार स्थित डा बुधु भगत स्विमिंग स्टेडियम में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर और जूनियर स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया। अंशिका सेन्हा निवासी बिजेन्द्र महली और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.