रांची, फरवरी 15 -- रांची। मोरहाबादी स्थित झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता की आयोजन समिति की बैठक हुई। उदय साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 22 मार्च से शुरू होने वाली प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में खिलाड़ियों और तकनीकी पदाधिकारियों के आवासन, भोजन, परिवहन और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर सुनील सूर्यात, चंचल भट्टाचार्य, शैलेंद्र कुमार सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.