राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रोबॉल में झारखंड की बालिका टीम चैंपियन
रांची, नवम्बर 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विवेकानंद कॉलेज परिसर में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सब जूनियर थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए खिताब अपने नाम किया। झारखंड ने लीग मुकाबलों में मध्य प्रदेश को 25-08, 25-20, महाराष्ट्र को 25-23, 25-28 और आंध्र प्रदेश को 25-06, 25-16 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना को 25-07, 25-04 और सेमीफाइनल में मुंबई को 25-09, 25-18 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड की खिलाड़ियों ने तमिलनाडु को 25-16, 25-23 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष वेदांत कौस्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.