रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली 29वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टाकरा बालक एवं बालिका चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की टीम शुक्रवार को रवाना हो गई। रुद्रपुर के कल्याणी व्यू में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम के 14 खिलाड़ी, कोच व टीम मैनेजर कश्मीर के लिए रवाना हुए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में विगत माह आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन किया गया था। चयनित टीम ने कल्याणी व्यू, रुद्रपुर में प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास किया। इसके बाद शुक्रवार को टीम चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुई。

प्रतियोगिता की जानकारी संघ के पदाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बत...