राष्ट्रीय सफाई कर्मी आयोग सदस्य ने पीड़ित परिवार से मिले
लखनऊ, सितम्बर 28 -- सेफ्टिक टैंक की सफ़ाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को कई माह बीत जाने के बाद भी मुआवजा न मिलने की जांच करने आए राष्ट्रीय सफाई कर्मी आयोग के सदस्य ने पीड़ित परिवार से मिलकर जानकारी ली। मई में क्षेत्र के नवीपनाह गांव मे मयंक सिंह के मकान के बाहर बन रहे शौचालय के सेफ्टिक टैंक में उतरे दो मजदूरों की मौत हो गयी थी। सेफ्टिक टैंक में हुई मौत के मामले में तत्कालीन सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल ने मुआवजे का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया था। अभी तक पीड़ित परिवार को कोई मुवावजा न मिलने पर सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मी आयोग के सदस्य रवी रामू कोलसे ने परिवार से बातचीत कर हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि ही पीड़ित परिवार को राहत राशि दी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.