हापुड़, मार्च 26 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल से उत्तर प्रदेश सरकार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान करवाया एवं लंबित समस्याओं का भी शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व मनोज वाल्मीकि ने हरदीप सिंह गिल को भगवान महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंटकर और पटका पहनाकर सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...