साहिबगंज, जनवरी 4 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में रविवार को जिले के विभिन्न स्थलों पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से थाना चौक, सदर अस्पताल साहिबगंज एवं साहिबगंज बस स्टैंड सहित जिले के अन्य अस्पताल परिसरों में संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान वाहन चालकों का विजन टेस्ट, कलर एक्यूरेसी टेस्ट, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण आदि जांचें की गईं। जांच के उपरांत कई चालकों को निःशुल्क चश्मा एवं आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं। इस विशेष पहल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वाहन चालकों की दृष्टि स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.