गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। देशभर में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर थाना के सामने 'रोज ऑफ सेफ्टी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भदूलिया ने की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों ने मिलकर आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान डीटीओ ने दोपहिया वाहन चालकों को रोककर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को गुलाब का फूल भेंट किया और उन्हें प्यार भरे संदेश के साथ हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल दंडात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.