जौनपुर, जनवरी 2 -- जौनपुर, संवाददाता। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। एक जनवरी से 31 जनवरी तक को जीरो फैटेलिटी माह के रूप में इसे मनाया जाएगा। पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन करते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाया। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही वाहन का संचालन करें और सुरक्षित रहें। सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एनसीसी के छात्र, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के कार्मिक कलेक्ट्रेट से होते हुए आंबेडकर तिराहा एवं महत्मा गांधी तिराहा से होते हुए एआरटीओ कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र ...