पूर्णिया, अगस्त 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा मोर्चा में प्रमोद कुमार वर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शीलू वर्मा ने प्रमोद कुमार वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से बिहार में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। शीलू वर्मा ने कहा कि प्रमोद कुमार वर्मा युवा हैं और युवाओं के बीच उनकी अलग पहचान है। लंबे समय से युवाओं के बीच सक्रिय रहने तथा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने के कारण उनका मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें अलग पहचान दिलाता है। इसका लाभ निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने प्रमोद कुमार वर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर युवाओं पर भरोसा ...