रुद्रपुर, अगस्त 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत समारोह कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संजीव आर्य ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता होगी।

पार्टी का दृष्टिकोण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी प्रदे...