बागपत, अगस्त 13 -- बागपत। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात की प्रभारी सुहासिनी यादव पार्टी के सृजन संगठन अभियान के तहत गुरुवार को बागपत पहुंची और वात्सायन पैलेस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया। वहीं, बैठक के दौरान संबोधन को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान जिलाध्यक्ष के बीच नौकझोंक पर हंगामा खड़ा हो गया। दोनों धडों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख सुहासिनी यादव ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया, साथ ही हंगामे की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंपने की बात कही। सुहासिनी यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने दूसरे दिन भी कांग्रेसियों से की रायशुमारी आम लो...