पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। ईपीएस -95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत के आहवान पर राष्ट्रीय स्तर पर जारी कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष शिवशंकर राय के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार डॉ. मनसुख मंडाविया को संबोधित एक ज्ञापन डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन को श्रम एवं रोजगार मंत्री भारत सरकार को भिजवाने का अनुरोध किया गया। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। शिष्ट मंडल में जिलाध्यक्ष शिवशंकर राय, जिला मंत्री राकेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद लोधी, मंडल उपाध्यक्ष चिरंजीव गौर, वेदपाल सिंह, मुन्नालाल, अनिल मिश्रा, मो. असलम, राजेश अवस्थी मेवाराम वर्मा, श्याम बाबू, बच्चू सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुनील कंचन, मुनेन्द्र अवस्थी आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.