हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तराखंड की बैठक मंगलवार को रामपुर रोड स्थित वन निगम के चीड़ डिपो कार्यालय में हुई। इसमें एफसीआई, उत्तराखंड परिवहन निगम, केएमओयू लिमिटेड, वन निगम एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता वन निगम वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष ठाकुर सिंह रावल और संचालन प्रांतीय समन्वयक जगत सिंह डोबाल ने किया। इस दौरान आगामी बैठकों की रूपरेखा और प्रदेश भ्रमण की योजना पर चर्चा हुई। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत नव नियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष भूपेंद्र अधिकारी के माल्यार्पण के साथ हुई। दोनों उन्होंने संगठन को मजबूत करने, शाखाओं के पुनर्गठन और पूरे प्रदेश में भ्रमण कर समिति को सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.