दरभंगा, मार्च 17 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 25 मार्च को किया जायेगा। मध्य पूर्व मे संघर्ष और उसके परिणाम विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी मे सहभागिता नि:शुल्क है। भूगोल विभागध्यक्ष डॉ. अनुरंजन झा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. रश्मि शिखा, डॉ. मनुराज शर्मा, डॉ. सुनील कुमार सिंह. सृष्टि, उदय कुमार, सीमा गजल, मनु पंडित, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...