राष्ट्रीय संगोष्ठी में नवाचार शिक्षक की बदलती भूमिका पर मंथन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डायट में आयोजित इस संगोष्ठी की शुरुआत डायट प्राचार्य ने दीप जलाकर की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में विद्यालय शिक्षा का रूपांतरण नवाचार, समावेशन व अधिगम की नई दिशा विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षक शिक्षिकाओं व शोधार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में शिक्षा में नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, समावेशी शिक्षा, शिक्षक की बदलती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिदृश्य के अनुरूप अपनी शिक्षण पद्धतियों में नवाचार व तकनीकी दक्षताओं को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों द्वारा शोध-पत्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.