भभुआ, अक्टूबर 1 -- जल-जंगल-जमीन और आदिवासी ज्ञान पर होंगे दो सत्र, आदिवासी नृत्य होंगे पेश अधौरा में पांच आदिवासी समूहों के लोग साझा करेंगे पारंपरिक ज्ञान और अनुभव (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अधौरा के वनवासी सेवा केंद्र में गुरुवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी को लेकर बैठक हुई।

संगोष्ठी की जानकारी भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के प्रायोजन में भभुआ के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय एवं वनवासी सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 9-10 अक्तूबर को संगोष्ठी होगी। बैठक में 10 अक्टूबर को वनवासी सेवा केंद्र में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। बताया गया कि दूसरे दिन दो सत्र के आयोजन के साथ समापन समारोह होगा। जल-जंगल-जमीन तथा आदिवासी ज्ञान की संकल्पना पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

आदिवासी समू...