राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन, शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग
रामपुर, जुलाई 22 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रवेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी से मिला और शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुखता से मांग उठाई कि गत वर्ष की तुलना में कम नामांकन वाले विद्यालयों के शिक्षकों,अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के जुलाई माह के एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश पर रोक लगाई जाए। जिन विद्यालयों के स्टाफ का फैमिली आईडी न बनने के कारण एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए हैं, उस पर राहत दी जाए। विभिन्न कारणों से जिन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा या बाधित किया गया है, उनके प्रार्थना पत्रों पर विचार कर वेतन बहाल किया जाए। यह भी पढ़ें- Rampur News: राहत: बेसिक शिक्षकों का रोका गया एक दिन का वेतन बहालसमायोजन और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.