राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ज्ञापन पर बीएसए ने बीईओ को दिए निर्देश
रामपुर, अगस्त 6 -- रामपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर दिए गए ज्ञापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने कड़ा संज्ञान लिया है। बीएसए ने जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। इस कदम पर संतोष व्यक्त करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने बीएसए का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी बीईओ संवेदनशीलता दिखाते हुए लंबित प्रकरणों को जल्द हल करेंगे। गंगवार ने दोहराया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.