मथुरा, फरवरी 16 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई की शैक्षिक संगोष्ठी एवं त्रिवार्षिक निर्वाचन सीएसआरवी विद्याश्रम में हुआ। निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह चौहान व पर्यवेक्षक वीरेन्द्र शर्मा की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसमें ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। अध्यक्ष व मंत्री पद पर एक-एक नामांकन होने पर अशोक कुमार सोलंकी अध्यक्ष एवं राजकुमार सिंह मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। वहीं हरिओम शर्मा संरक्षक, हरनारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पृथ्वीराज पोइया कोषाध्यक्ष चुने गए। नए अध्यक्ष अशोक सोलंकी ने शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया। बीईओ कैलाश प्रसाद शुक्ला ने कार्यकारिणी को शुभकामना दीं एवं समस्या समाधान का आश्वासन दिया। हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. गिर्राज सिंह ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजन...