बांदा, जून 29 -- बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति एवं साधारण सभा की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद बांदा से मण्डल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह,जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह,अनुराग आदि ने प्रतिभाग किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, गुरुवंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस,शिक्षक सम्मेलन सहित आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...