सहारनपुर, मार्च 16 -- राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश पुलिस और सहारनपुर का नाम रोशन करने वाले दो आरक्षियों को आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति देकर उपनिरीक्षक बनाया गया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने उनके कंधों पर उपनिरीक्षक के प्रतीक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने 2023 में कुशल खिलाड़ी कोटे से भर्ती हुए आरक्षी मानवेन्द्र चौधरी और मनीषा पाल को पदोन्नति दी। मानवेन्द्र चौधरी पुलिस लाइन सहारनपुर में तैनात हैं। वर्ष 2024 में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। पुलिस लाइन में तैनात मनीषा पाल ने 2023 में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। एसएसपी ने दोनों खिलाड...