राष्ट्रीय शूटिंग में यूपी की बेटियों का दम, तीन स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेंट जूड्स स्कूल, मोहद्दीपुर के सहयोग से शूटिंग एकेडमी, तारामंडल वॉटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित सातवीं सीआईएससीई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) 2026 का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। दो से चार सितंबर तक चली प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से आईं 84 बालिका निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ वेस्ट, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार एवं झारखंड, कर्नाटक एवं गोवा तथा केरल की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में एयर पिस्टल, पीप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.