राष्ट्रीय शूटिंग में निशाना साधेंगे उत्कर्ष व अंशिका
कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता साहिबाबाद में 9 से 12 सितंबर के बीच विद्या भारती राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता चल रही है। इसमें जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर के उत्कर्ष सिंह अंडर-17 वर्ग के 10 मीटर पिस्टल में चुनौती पेश करेंगे। वहीं अंशिका यादव अंडर-14 वर्ग के 10 मीटर पिस्टल में निशाना साधेंगी। उत्कर्ष कक्षा 12 और अंशिका कक्षा 9 की छात्रा हैं। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने बताया कि दोनों निशानेबाजों से इस बार पदक की पूरी उम्मीद है। उत्कर्ष और अंशिका इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ी ओपन नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- खेल : न्यारा राष्ट्रीय निशानेबाजी में सबसे युवा भारतीय होंगी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.