राष्ट्रीय शूटिंग चौंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले अक्षित का सम्मान
शामली, सितम्बर 8 -- शामली। शहर के बीएसएम विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र अक्षित कुमार ने इंटर स्कूल नेशनल शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। भोपाल, मध्य प्रदेश में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चौंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अक्षित कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 में से 522.86 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। इससे पूर्व अक्षित कुमार ने 26वीं यूपी स्टेट इंटरनेशनल शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। नोएडा के रामाज्ञा स्कूल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.