मेरठ, दिसम्बर 31 -- दिल्ली की करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मुख बधिर पुरुष श्रेणी में मेरठ के यश अहलावत में शानदार प्रदर्शन कर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान उत्तराखंड के अभिनव देशवाल को जबकि तीसरा स्थान हरियाणा के शुभम वशिष्ठ को मिला। यश अहलावत मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय मेरठ के बीपीईएस के छात्र हैं। पिता रविंद्र अहलावत ने बताया कि यह यश का पहला राष्ट्रीय स्तर का पदक है। इससे पहले वह जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। यश पलहेड़ा शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.