जमशेदपुर, मार्च 23 -- भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की ओर से झारखंड राज्य राइफल संघ के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय कोचिंग कोर्स रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांच राज्यों के कुल 33 कोच ने भाग लिया, जिनमें झारखंड से 19 कोच शामिल थे। यह कोर्स शूटिंग खेलों में बढ़ती रुचि और क्षेत्र में इसके विकास को दर्शाता है। प्रशिक्षण को व्यापक और व्यावहारिक रूप से तैयार किया गया था, जिसमें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ खेल विज्ञान, कोचिंग पद्धति और व्यावहारिक अभ्यास को भी शामिल किया गया। ओलंपियन एवं भारतीय टीम के कोच संजीव राजपूत और भारतीय टीम की कोच विद्या जाधव ने तकनीकी सत्रों का संचालन किया। इन सत्रों में हथियार संचालन, शूटिंग तकनीक, त्रुटि सुधार और प्रतियोगिता की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.