रामपुर, नवम्बर 25 -- अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर भव्य पताका फहराई गई। इस उपलक्ष में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना शाखा के राष्ट्रीय कार्यालय पर मंगलवार को भगवान श्रीराम की प्रतिमा को फूलों की माला पहनाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और श्री राम नाम की स्तुति के पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने केशरिया ध्वज फहराया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रभारी गेंदन लाल सैनी, जिला संरक्षक मास्टर रोशन लाल, अमित शर्मा, जिलाध्यक्ष किशन पाल यादव, पप्पू, बॉबी, शिवम गुप्ता, अंश, आदेश गुप्ता आदि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.