सासाराम, फरवरी 27 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के चार स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेने के लिए ओडिशा जाएंगे। यह शिविर 08 मार्च से 14 मार्च तक संबलपुर विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवकों में शिवम विशाल दुबे, मनीषा कुमारी, सुधांशु कुमार एवं अंकित रोशन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...