शामली, फरवरी 3 -- राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक एवं शैक्षिक विकास को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय, नीदरलैंड्स से पधारे ध्यान प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया और जीवन में ध्यान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र मित्तल एवं प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्रबंधक शैलेन्द्र मित्तल ने कहा कि वर्तमान आधुनिक शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ध्यान और योग अत्यंत आवश्यक हैं। ध्यान के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.