अररिया, अगस्त 14 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज स्थित कलावती स्नातक महाविद्यालय कलावती नगर, रानीगंज के सभा भवन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान, संगोष्ठी, परिचर्चा एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के विविध आयामों, इसके सफल क्रियान्वयन और भविष्य की शिक्षा रूपरेखा पर महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विस्तार से मंथन किया गया। इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो रूपा रानी ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो रूपा रानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल उद्देश्यों, इसके व्यापक महत्व और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसके द्वारा लाए जा रहे सकारात्मक बदलावों पर गहराई से प्रकाश डाला गया। उन्होंने शिक्ष...