मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं विद्या भारती बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन शनिवार को भारतीय शिक्षा दर्शन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, तैत्तिरीय उपनिषद के पंचकोश एवं पंचपदी सिद्धांत, शैक्षिक नेतृत्व एवं शिक्षकों के व्यावसायिक विकास जैसे विषयों पर केंद्रित रहे। दिनभर चले बौद्धिक सत्रों में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर के प्राच...