राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास का सशक्त माध्यम
नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) विषय पर आयोजित कार्यशाला में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने प्रथम आचार्य सहयोगी वर्ग में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए आचार्यों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति केवल पाठ्यक्रम में बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों, कौशल आधारित शिक्षा और भारतीय संस्कृति को शिक्षा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वही राष्ट्र प्रगति करेगा जिसकी शिक्षा व्यवस्था मजबूत, व्यवहारिक और विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, संवाद कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए शिक्षकों को आधुनिक एवं नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.