भागलपुर, अगस्त 6 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। मुरारका महाविद्यालय की एनएसएस ईकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। विशेष व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ के रूप में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के सहायक प्रो. डॉ. राहुल कुमार और वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्रो. डॉ. विवेक कुमार सिंह मौजूद थे। दोनों विद्वानों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र तिवारी और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार रंजन ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इन विद्वानों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और भविष्य में इसके होने वाले फायदे को भी दिग्दर्शित किया। यह भी पढ़ें- एनईपी विद्यार्थियों में न...