महाराजगंज, अगस्त 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डायट के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन व नोडल प्रवक्ता सुजीत कुमार चौहान एवं प्रवक्ता सुनील कुमार भारती के निर्देशन में हुआ। मुख्य वक्ता दिग्विजय नाथ डिग्री कॉलेज गोरखपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूली शिक्षा की नई संरचना व प्रमुख अनुशंसाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। नीति के उद्देश्यों व विद्यालयी शिक्षा में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। डायट प्रवक्ता सुजीत कुमार चौहान ने शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व व उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने असर ...