राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में बिहार की भूमिका निर्णायक
पटना, जुलाई 19 -- शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने रविवार को बीडी कॉलेज में प्रान्त अभ्यास वर्ग के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन और बिहार की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी की। अध्यक्षता शिक्षाविद प्रो. केसी सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय मूल्यों पर आधारित प्रगतिशील दस्तावेज है और बिहार के ऐतिहासिक ज्ञान-परंपरा को देखते हुए राज्य की भूमिका बेहद निर्णायक होगी। मुख्य वक्ता और न्यास के क्षेत्रीय संयोजक प्रो. विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह नीति भारत के भविष्य के पुनर्निर्माण का मार्ग है। बिहार के युवाओं की क्षमता को सही दिशा देकर राज्य ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। बीडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने शिक्षक-प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे को नीति की सफलता की कुंजी बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.