राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और चुनौतियों पर हुई चर्चा
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष : क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीक्षा खम्पा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के परिचय के साथ किया। नोडल अधिकारी डॉ. दीपा मखोलिया ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों के जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. अभिमन्यु कुमार ने एनईपी-2020 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारत में शिक्षा की शुरुआत से लेकर स्वतंत्रता के बाद लागू की गई विभिन्न शिक्षा नीतियों और एनईपी-2020 के नए आयामों पर चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ. नवल किशोर लोहनी ने पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.