संतकबीरनगर, अप्रैल 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों में स्वाध्याय की रुचि पैदा करना जरूरी है। इंटरनेट के अधिकाधिक प्रयोग से मूल्य एवं चिंतन आधारित ज्ञान का स्तर घट रहा है। शिक्षण में ऑफलाइन प्रणाली ही उपयुक्त है। वे शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अधिक समावेशी व लचीली है। इसमें बच्चों के फाउंडेशनल स्टेज पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफलता की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है। शिक्षक बच्चों की प्रतिभाओं को परखें और उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने अवकाश प्राप्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.