किशनगंज, अगस्त 6 -- किशनगंज। संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शैक्षणिक एवं संवादात्मक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।' राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 : एक परिचर्चा ' कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ .) सजल प्रसाद के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार एवं छात्र-केंद्रित शिकव्यवस्था पर व्याख्यान एवं परिचर्चा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।कार्...